inshorts

बंगाल पुलिस ने भवानीपुर उप-चुनाव के लिए प्रचार करने से रोका: बीजेपी उम्मीदवार टिबरेवाल

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उप-चुनाव लड़ रहीं बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने मंगलवार को पुलिस पर प्रचार करने से रोकने का आरोप लगाया। टिबरेवाल ने आगे कहा कि वह मामले के संबंध में चुनाव आयोग जाएंगी। गौरतलब है कि भवानीपुर सीट पर 30 सितंबर को मतदान होना है।