सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामले में मंगलवार को बीरभूम में टीएमसी नेता ललन घोष के घर पर छापेमारी की। बतौर रिपोर्ट्स, सीबीआई ने घोष के घर से एक मोबाइल फोन और कई दस्तावेज़ भी ज़ब्त किए हैं। गौरतलब है कि सीबीआई हिंसा के मामलों में अब तक 34 एफआईआर दर्ज कर चुकी है।