बंगाल में बीजेपी प्रत्याशी पर हुआ हमला, कहा- जवान साथ नहीं होते तो हत्या हो जाती
मोंगलापोता (पश्चिम बंगाल) में बीजेपी के समर्थकों को वोट देने से रोके जाने की बात सुनकर मतदान केंद्र पहुंचे प्रत्याशी प्रणत टुडू पर शनिवार को असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। सामने आए वीडियो में सीआईएसएफ के जवानों संग प्रणत भागकर जान बचाते नज़र आए। उन्होंने कहा, "200 से अधिक हमलावर थे...जवान साथ नहीं होते तो हमारी हत्या हो जाती।"