बंगाल में लोकसभा चुनाव लड़ रहे 507 उम्मीदवारों में से 112 पर दर्ज हैं आपराधिक केस

'पश्चिम बंगाल इलेक्शन वॉच' और एडीआर द्वारा की गई स्टडी में जानकारी सामने आई है कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव लड़ रहे 507 उम्मीदवारों में से 112 ने उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। बकौल स्टडी, 112 उम्मीदवारों में 97 पुरुष और 15 महिला हैं और इनमें से 92 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Load More