'बंटी और बबली 2' देखने के बाद रेखा जी ने कॉल किया था, मुझे विश्वास नहीं हुआ: शरवरी
फिल्म 'बंटी और बबली 2' से डेब्यू करने वालीं ऐक्ट्रेस शरवरी वाघ ने कहा है कि उनकी फिल्म देखने के बाद अभिनेत्री रेखा ने फोन करके कहा कि उन्हें उनका प्रदर्शन पसंद आया। ऐक्ट्रेस ने कहा, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा था...उन्होंने अपना समय निकालकर...मुझे कॉल किया...मेरे लिए वाकई भावुक करने वाला पल था...उन्हें देखते हुए ही बड़ी हुई हूं।"