बकवास कर गर्व महसूस करना ठीक नहीं: रणवीर-समय रैना विवाद पर पंकज त्रिपाठी

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने रणवीर अलाहबादिया और समय रैना के अश्लील कमेंट्स पर कहा है, "सेंसरशिप की कमी को बहाना नहीं बनाया जा सकता...बकवास कर गर्व महसूस करना ठीक नहीं है।" उन्होंने कहा, "इंटरनेट के साथ समस्या यह है कि बहुत से लोग अचानक फेमस हो जाते हैं। उन्हें नाम व पॉपुलैरिटी तो मिल जाती है लेकिन संवेदनशीलता कहां है?"