बच्चों ने 21 भाषाओं में गाकर PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, दिल्ली CM ने लॉन्च किया गाना
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 'नमो प्रगति दिल- बाल स्वर से राष्ट्र स्वर तक' गीत लॉन्च किया है। यह गीत दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किया गया है जिसमें स्कूली बच्चे 21 अलग-अलग भाषाओं में पीएम को जन्मदिन की बधाई देने वाला गीत गाते नज़र आ रहे हैं।