'बचना ऐ हसीनों' में मेरा रोल काट दिया गया था, मैं फिल्म में चौथी लड़की थी: कटरीना कैफ
अभिनेत्री कटरीना कैफ ने एक इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में वह ऐक्टर रणबीर कपूर की चौथी गर्लफ्रेंड का रोल करने वाली थीं। उन्होंने कहा, "मेरा रोल काट दिया गया था।" गौरतलब है कि 'बचना ऐ हसीनों' 2008 में रिलीज़ हुई थी जिसमें ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु और मिनिषा लांबा नज़र आई थीं।