अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने बताया है, "बचपन में काजोल (बहन) और मैं बहुत झगड़ते थे। मेरी मां (तनुजा) काजोल से बहुत डरती थीं कि कहीं वह मुझे मार ना दें।" उन्होंने कहा, "वह (काजोल) मुझसे उम्र और कद में बड़ी थीं...और उनका गुस्सा बहुत खराब था। मां ने नियम बनाया था कि मैं और काजोल बिना एक-दूसरे को छुए लड़ेंगे।"