ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा में बताया है कि बचपन में एक डॉक्टर और एक दर्ज़ी द्वारा उनसे छेड़छाड़ करने की बात उन्होंने अपनी मां को नहीं बताई थी। बकौल नीना, "मैं डर गई थी कि मां कहेंगी कि...मेरी गलती थी।" उन्होंने कहा, "मैंने सोचा कि मां कहेगी शायद मैंने उसे उकसाने के लिए कुछ कहा या किया होगा।"