बचपन में पिता से थप्पड़ खाए हैं, नॉर्थ में इसके बिना बच्चों की परवरिश नहीं होती: आयुष्मान

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनके पिता बहुत स्ट्रिक्ट थे और उन्हें बचपन में बहुत मार पड़ती थी। उन्होंने व्यंग्य भरे लहजे में कहा, "नॉर्थ में जिसने मां-बाप से थप्पड़ न खाया हो, चप्पल न खाई हो तो उसकी परवरिश नहीं हो सकती।" हालिया फिल्म 'ऐन ऐक्शन हीरो' में आयुष्मान खुराना नज़र आ रहे हैं।