बचपन से ही संजय कपूर के करीब थीं करिश्मा कपूर, दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे
अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने साक्षात्कार में बताया था कि पूर्व पति संजय कपूर से उनका रिश्ता बचपन में दोस्ती से शुरू हुआ था जो समय के साथ प्यार में बदल गया। दोनों एक स्कूल में पढ़ते थे और दोनों के परिवार करीब थे। करिश्मा की मां बबीता की एक फिल्म की शूटिंग संजय की मां के घर पर हुई थी।