बच्चे का जन्म भारत में होगा: यूएस में डिलीवरी कराने की योजना की खबरों पर राम चरण की पत्नी

ऐक्टर राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी ने 'अमेरिका में अपने पहले बच्चे की डिलीवरी की योजना' की खबरों को नकार दिया है। उन्होंने कहा, "अपने देश भारत में दुनिया के बेहतरीन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की देखरेख में अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए उत्साहित हूं।" उपासना ने दिसंबर में गर्भवती होने की घोषणा की थी।