बच्चों को उत्पीड़न से बचाने हेतु तमिलनाडु में जारी की गई 'राज्य बाल नीति 2021'
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने 'तमिलनाडु राज्य बाल नीति 2021' जारी की है। स्टालिन ने कहा कि सरकार बच्चों के उत्पीड़न की रिपोर्ट करने और राज्य में सुरक्षित स्थान बनाने के लिए पंचायतों और शहरी निकायों में बाल संरक्षण नीति अपनाएगी। नीति में ग्राम सभा की तरह बच्चों के लिए बाल सभा बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया है।