ऐसा क्या हुआ कि 7% से ज़्यादा लुढ़के बजाज ऑटो के शेयर, 2 साल बाद इंट्राडे की बड़ी गिरावट
बजाज ऑटो के शेयरों में गुरुवार को इंट्राडे 7% से ज्यादा की गिरावट आई जो करीब 2-साल बाद सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट है। कंपनी की सितंबर बिक्री बाज़ार के अनुमान से कमजोर रही। कुल बिक्री 5% बढ़कर 5.38 लाख यूनिट रही जबकि अनुमान 5.6 लाख यूनिट का था। वहीं, घरेलू दोपहिया बिक्री भी करीब 9% घटकर 2.94 लाख यूनिट रही।