राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय बजट 2023-24 को लेकर कहा है, "यह बजट राज्य के प्रति मोदी सरकार का सौतेला व्यवहार दिखाता है।" उन्होंने कहा, "पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय दर्जा देने की हमारी मांग सरकार ने स्वीकार नहीं की। वहीं, कर्नाटक को ऊपरी भद्रा परियोजना के लिए अतिरिक्त सहायता के रूप में ₹5,300 करोड़ दिए गए।"