बजट 2023-24 से भारत पर ₹15 लाख करोड़ का अतिरिक्त कर्ज़ बढ़ जाएगा: मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय बजट 2023-24 पर कहा है कि इससे देश पर ₹15 लाख करोड़ का अतिरिक्त कर्ज़ बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा, "2014 तक केंद्र पर ₹53 लाख करोड़ का कर्ज़ था और बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के लगातार 2 कार्यकाल के दौरान देश पर ₹150 लाख करोड़ का कर्ज़ हो गया है।"