बजट की कार्यवाही के दौरान MCD सदन में हुआ हंगामा, मेज़ पर चढ़कर प्रदर्शन करते दिखे पार्षद

दिल्ली के एमसीडी सदन में बुधवार को एक बार फिर बीजेपी और 'आप' पार्षदों ने एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में 'आप' पार्षद मेज़ पर चढ़कर 'बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाते हुए सुनाई दिए। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को अंतिम रूप देने के लिए आज सदन की कार्यवाही बुलाई गई थी।