बजट-2027 से पहले इक्विटी LTCG टैक्स को लेकर अर्थशास्त्रियों और निवेशकों के बीच मतभेद सामने आए हैं। अर्थशास्त्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 12.5% टैक्स बरकरार रखने की सलाह दे रहे हैं जबकि उद्योग जगत और विदेशी निवेशक इसे घटाने या खत्म करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल वित्त मंत्रालय दोनों पक्षों के सुझावों का आकलन कर रहा है।