बजट सत्र के पहले चरण में राज्यसभा ने आधा घंटा अधिक काम किया: उप-सभापति

राज्यसभा में शुक्रवार को आम बजट पर चर्चा के बाद सदन की कार्यवाही 14 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। उप-सभापति हरिवंश ने बताया कि बजट सत्र के पहले चरण में राज्यसभा ने निर्धारित समय से आधा घंटा अधिक काम किया। बकौल उप-सभापति, सत्र में 51 मौखिक प्रश्न पूछे गए और शून्य काल में 71 मुद्दे उठाए गए।