बजरंग दल के नेताओं की खुफिया इनपुट जुटा रही थी गोवा की SP, वायरलेस मेसेज में हुआ तबादला
दक्षिण गोवा की एसपी व आईपीएस अधिकारी सुनीता सावंत को सोमवार रात तबादले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम से वायरलेस मेसेज के ज़रिए दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, सावंत बजरंग दल के नेताओं की खुफिया इनपुट जुटा रही थी। गोवा कांग्रेस ने सावंत के तबादले को 'राजनीति से प्रेरित' बताते हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से स्पष्टीकरण मांगा है।