बजरंग दल के खिलाफ अपमानजनक कमेंट करने पर वीएचपी ने खरगे को भेजा ₹100 करोड़ का नोटिस

कांग्रेस द्वारा बजरंग दल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कानूनी नोटिस भेजा है। वीएचपी ने बजरंग दल को बदनाम करने और वैश्विक स्तर पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर 14 दिनों के भीतर मुआवज़े के तौर पर ₹100 करोड़ की मांग की है।