'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल में उम्मीद है कि मेरा रोल भी होगा: हर्षाली मल्होत्रा

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाने वालीं हर्षाली मल्होत्रा ने फिल्म के सीक्वल को लेकर खुशी ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा, "मुझे आशा है कि सलमान (खान) अंकल कॉल करेंगे और कहेंगे कि हमें फिल्म की तैयारी शुरू करनी है। इसके शुरु होने का इंतज़ार है...मुझे उम्मीद है कि फिल्म में मेरा रोल भी होगा।"