बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को कहा, "देश में बढ़ती हुई महंगाई, बेरोज़गारी व गरीबी की ज़बरदस्त मार व तनाव झेल रही जनता अब पेट्रोल, डीज़ल व रसोई गैस आदि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण घुट-घुट कर जीने को मजबूर है।" उन्होंने ट्वीट किया, "यह अति-चिंताजनक है।" बकौल मायावती, "केंद्र सरकार इस मामले को ज़रूर गंभीरता से ले।"