बदनाम करने की गहरी साज़िश: CM नीतीश की इफ्तार के बहिष्कार पर मंत्री मोहम्मद ज़मां खान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी के मुस्लिम संगठनों द्वारा बहिष्कार पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद ज़मां खान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बहिष्कार के पीछे गहरी साज़िश है और सीएम नीतीश की छवि खराब करने व बदनाम करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि आज बाकी संगठन के लोग इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे।