बधाई दी और फिर याद दिलाया पैसों वाला वादा; रेखा गुप्ता की शपथ के बाद क्या बोलीं आतिशी?
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को नई मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता को बधाई दी और महिला मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई। आतिशी ने इसके बाद मांग की कि वादे के मुताबिक पहली ही कैबिनेट बैठक में महिलाओं को हर महीने ₹2,500 देने के फैसले पर मुहर लगाई जाए और 8 मार्च (महिला दिवस) तक पैसा दे दिया जाए।