बिहार के बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मंगलवार को 'नीतीश कुमार को क्या उप-राष्ट्रपति बनाने वाले हैं?' के सवाल पर कहा है, "ये हमारे बस की बात नहीं है। अगर बन जाएं तो बहुत अच्छा होगा बिहार के लिए…सौभाग्य की बात होगी।" गौरतलब है कि उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार की रात अचानक इस्तीफा दे दिया।