20 साल पुराने अपहरण केस में डॉन बबलू श्रीवास्तव बरी, CBI कोर्ट ने दी क्लीन चिट

लखनऊ की CBI कोर्ट ने अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव को 20 साल पुराने अपहरण मामले में बरी कर दिया है। यह मामला कोलकाता के होटल लिंगटन के मालिक के अपहरण की साजिश से जुड़ा था। आरोप था कि बबलू ने प्रयागराज की नैनी जेल में रहते हुए अपने गैंग के जरिए अपहरण की योजना बनाई थी।

Load More