बेंगलुरु में होने वाले अपने कॉन्सर्ट को लेकर बम की धमकी मिलने के बावजूद गायक दिलजीत दोसांझ ने तय कार्यक्रम के अनुसार शो करने का फैसला किया है। ये कार्यक्रम उनके 'ऑरा इंडिया टूर 2026' का हिस्सा है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कार्यक्रम स्थल और मादावारा मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।