बेंगलुरु में दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया टूर 2026' कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बावजूद शो रविवार को तय समय पर होगा। पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IT एक्ट व BNS के तहत केस दर्ज किया है। ईमेल में 'खालिस्तान जिंदाबाद' लिखा था।