बम मेकर अब्दुल करीम टुंडा को बरी करने के फैसले को एससी में चुनौती देगी सीबीआई
सीबीआई 1993 के सीरियल बम ब्लास्ट केस में लश्कर-ए-तैयबा के बम मेकर अब्दुल करीम टुंडा को सबूतों के अभाव में बरी करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट (एससी) में चुनौती देगी। सीबीआई ने कहा कि वह फैसले का अध्ययन कर रही है। गौरतलब है, अजमेर (राजस्थान) के एक कोर्ट ने टुंडा को बरी करने का फैसला सुनाया है।