केंद्र सरकार की स्वास्थ्य टीम ने कुड्डालोर (तमिलनाडु) में H5N1 बर्ड फ्लू की स्थिति का जायज़ा लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर से अबतक करीब 1 लाख मुर्गियां मरी या मारी गई हैं। प्रभावित क्षेत्र प्रतिबंधित घोषित किया गया है और 3 महीने तक पोल्ट्री पर रोक लगाई गई है। अबतक इंसानों में संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है।