यूपी में प्रेमी-प्रेमिका ने एकसाथ बनाया खुदकुशी का प्लान; प्रेमी ने खाया ज़हर, मुकर गई प्रेमिका
बरेली (यूपी) में एक प्रेमी-प्रेमिका ने एकसाथ खुदकुशी करने का प्लान बनाया जिसके बाद प्रेमी ने कथित तौर पर ज़हर खाकर खुदकुशी कर ली जबकि प्रेमिका मुकर गई। मृतक के पिता के अनुसार, बेटे को प्रेम-जाल में फंसाकर उसका वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर ₹25-लाख ऐंठ लिए गए, उसे खुदकुशी के लिए उकसाया गया। पुलिस ने प्रेमिका, उसकी मां-भाभी पर केस दर्ज किया है।