यूपी में दिव्यांग की गला दबाकर की गई हत्या, भाई पर हत्या का लगा आरोप
यूपी में बरेली के कुरतरा गांव में 45 वर्षीय दिव्यांग दीपचंद्र सक्सेना की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई है। परिवार ने छोटे भाई सतीश पर दो बीघा खेत के विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सतीश समेत 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।