फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की जन्मदिन की पार्टी में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा बलेनसियागा की ड्रेस पहनकर पहुंची जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। बलेनसियागा ब्रैंड पर एक ऐड कैंपेन के ज़रिए बाल शोषण को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। एक शख्स ने लिखा, "मलाइका अब भी बलेनसियागा को क्यों सपोर्ट कर रही हैं?" एक इंस्टाग्राम यूज़र ने लिखा, "शर्मनाक।"