बल्ले पर गेंद लगने पर भी बांग्लादेश ने एलबीडब्ल्यू के लिए लिया डीआरएस, हुई आलोचना

न्यूज़ीलैंड-बांग्लादेश के बीच जारी पहले टेस्ट के चौथे दिन बांग्लादेश द्वारा एलबीडब्ल्यू अपील के बाद अंपायर द्वारा रॉस टेलर को नॉट आउट देने पर कप्तान मोमिनुल हक ने रिव्यू लिया। रीप्ले में दिखा कि गेंद टेलर के बल्ले के बीच में लगी थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कई फैन्स ने इसे 'अब तक का सबसे खराब रिव्यू' बताया है।