बवाना (दिल्ली) में शनिवार आधी रात को मामूली विवाद में 2 युवकों सचिन और प्रदीप की हत्या कर दी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों में किसी बात पर कहासुनी हुई थी जिसके बाद प्रदीप ने सचिन की हत्या कर दी। वहीं, सचिन की हत्या पर उसके भाई नरेश ने आरोपी प्रदीप की हत्या कर दी।