अभिनेता रणबीर कपूर ने 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' की स्पेशल स्क्रीनिंग में फैन्स से फिल्म से जुड़े स्पॉयलर्स सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने का अनुरोध किया है। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में रणबीर कह रहे हैं कि जिन दर्शकों ने इसे नहीं देखा वे भी इसका अनुभव करना चाहेंगे। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई।