बसपा ने दिल्ली चुनाव में 68 सीटों पर उतारे थे उम्मीदवार, किसी की भी नहीं बची ज़मानत

बसपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जिनमें से 53 उम्मीदवारों को 1,000 से भी कम वोट मिले हैं। वहीं, पार्टी का कोई भी प्रत्याशी अपनी ज़मानत तक नहीं बचा पाया और दिल्ली चुनाव में बसपा को सिर्फ 0.58% वोट मिले। बसपा ने 2008 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2 सीटें जीती थीं।