बसपा ने यूपी के लिए 9 और प्रत्याशियों की सूची जारी की, अमनमणि को नौतनवां से मिला टिकट

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे और सातवें चरण के लिए शुक्रवार को 9 प्रत्याशियों की सूची जारी की। इस सूची में बलरामपुर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया के प्रत्याशियों का नाम शामिल है। पत्नी की हत्या के आरोपी अमनमणि त्रिपाठी को महाराजगंज की नौतनवां विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।