inshorts

बसपा ने यूपी में 47 और प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, जहूराबाद से सैय्यदा को दिया टिकट

बसपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को अपने 47 और उम्मीदवारों की एक सूची जारी की। पार्टी ने जहूराबाद सीट से ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ सैय्यदा शादाब फातिमा, गाज़ीपुर से राजकुमार सिंह गौतम और मोहम्मदाबाद-गोहना से धर्म सिंह गौतम को टिकट दिया है। वहीं, आज़मगढ़ सदर से सुशील कुमार सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।