अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश) की कटेहरी सीट से विधायक लालजी वर्मा और अकबरपुर सीट से विधायक राम अचल राजभर ने सोमवार को कहा कि वे दोनों 7 नवंबर को सपा में शामिल होंगे। गौरतलब है कि बसपा ने उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जून में वर्मा और राजभर को पार्टी से निकाल दिया था।