बहुत अंग्रेज़ी लिख दी थी, लोग समझ नहीं पाए: रिटायरमेंट को लेकर हुए भ्रम पर विक्रांत

अभिनेता विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम पर अपने रिटायरमेंट पोस्ट को लेकर हुए भ्रम के बारे में कहा है, "दिक्कत यह थी कि मैंने पोस्ट में बहुत इंग्लिश लिख दी थी, कई लोग इसे समझ नहीं पाए थे...इसलिए सफाई देनी पड़ी।" उन्होंने कहा कि 365 दिनों में 284 दिन उन्होंने काम किया था और थकान के कारण ब्रेक लेना चाहते थे।