बहादुर शाह ज़फर-II के परपोते की विधवा ने की लाल किले पर कब्ज़े की मांग, खारिज़ हुई याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मुगल शासक बहादुर शाह ज़फर-II के परपोते की विधवा सुल्तान बेगम की लाल किले पर कब्ज़े की मांग वाली याचिका को खारिज़ कर दिया। याचिका में दावा किया गया था कि अंग्रेज़ों ने सम्राट से लाल किला छीन लिया था व उनके निधन (1862) के बाद भारत सरकार ने संपत्ति पर 'अवैध कब्ज़ा' कर लिया।

Load More