inshorts

बहन की शादी में मुझसे कोई काम नहीं कहा गया, मुझे सब बेकार समझते हैं: आमिर के बेटे

अभिनेता आमिर खान के बेटे व ऐक्टर जुनैद खान ने 'क्या वह अपने परिवार के फैसलों में शामिल होते हैं' सवाल पर कहा है कि उन्हें इन मामलों में बेकार समझा जाता है। उन्होंने कहा कि बहन आयरा की शादी में उनसे कोई काम करने को नहीं कहा गया। बकौल जुनैद, आयरा की शादी में वह अधिकांश समय बाहर थे।