कानपुर (यूपी) में एक 13 वर्षीय बच्चा अपनी बहन की सगाई वाली अंगूठी बेचने के लिए ज्वेलर के पास पहुंच गया। बच्चे ने दुकानदार से बताया कि उसे मैगी खाने के लिए पैसे इकट्ठा करने हैं। इसके बाद दुकानदार ने बच्चे की मां को फोनकर बुलाया जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। उसकी बहन की शादी जल्द होने वाली है।