अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने बताया है कि वह बहन की ऐथलेटिक्स प्रैक्टिस के लिए उनके साथ प्लेग्राउंड जाया करते थे ताकि कोई उन्हें छेड़े नहीं। उन्होंने कहा, "वह (बहन) एक अंतर्राष्ट्रीय ऐथलीट और...खूबसूरत महिला है...मैदान में दौड़ते समय...100 लोग उसे घूरते थे।" विनीत ने कहा, "मैं यह संदेश देने के लिए वहां जाता था कि...उसका भाई वहीं बैठा है।"