ऐक्ट्रेस कृति सैनन ने उदयपुर (राजस्थान) में अपनी बहन नूपुर के संगीत समारोह में ऐक्टर वरुण शर्मा के साथ भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वहीं, एक अन्य वीडियो में नूपुर और कृति साथ में डांस करते दिख रहे हैं। नूपुर 11 जनवरी (रविवार) को गायक स्टेबिन बेन से शादी करेंगी।