बहन सोनू कक्कड़ से तनाव के बीच सिंगर नेहा कक्कड़ ने बनवाया भाई टोनी कक्कड़ के नाम का टैटू
सिंगर नेहा कक्कड़ ने बहन सोनू कक्कड़ से चल रहे तनाव के बीच भाई टोनी कक्कड़ के नाम का टैटू अपनी बांह पर बनवाया है। नेहा ने टैटू बनवाने का वीडियो शेयर कर कहा, "मैं जो भी हूं उसका बहुत क्रेडिट टोनी भाई को जाता है।" हाल ही में सोनू ने अपने भाई-बहन से रिश्ता तोड़ने का एलान किया था।