बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना 5 से 8 सितंबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगी: विदेश मंत्रालय
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 5-8 सितंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि हसीना अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगी। बकौल बागची, वह इस यात्रा के दौरान अजमेर (राजस्थान) भी जा सकती हैं। 2019 के बाद यह हसीना की पहली भारत यात्रा होगी।